नवगछिया: ढोलबज्जा में शिक्षक दिवस के अवसर पर कवि-सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन का किया गया भव्य आयोजन

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। ढोलबज्जा के शांतिनगर में शिक्षक दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय अंगिका विकास समिति नवगछिया भागलपुर के द्वारा सर्वभाषा कवि-सम्मेलन सह पुस्तक विमोचन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ रमेश मोहन शर्मा के साथ कविवर महेंद्र प्रसाद निशाकर, सुरेश शर्मा व बीएन सिंह कॉलेज रजौन बांका के सहायक प्राध्यापक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं गुरूवंदना श्वयित्री व स्वागत गान प्रेमलता कुमारी ने की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ अर्जुन प्रसाद मंडल ने किया। जहां प्रोफेसर डॉ अर्जुन प्रसाद मंडल, फूल कुमार अकेला, डॉ आत्मविश्वास व डॉ चुनचुन प्रसाद मंडल ने उपस्थित कवियों व अन्य गणमान्य लोगों को पुष्प माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। उसके बाद उपस्थित कवियों ने अपनी रचनाओं कविताओं व संगीतों झड़ियों से लोगों को मन मुग्ध कर रहे थे। वहीं कार्यक्रम में प्रोफेसर डॉ अर्जुन प्रसाद मंडल द्वारा रचित पुस्तक संत “महर्षि मेहीं का आध्यात्मिक व्यक्तित्व” व “अंगिका आंचल” पुस्तक का विमोचन भी किया गया। मंच का संचालक प्रोफेसर डॉ नवीन निकुंज कर रहे थे।

जहां प्रकाशक डॉ चुनचुन प्रसाद मंडल के साथ कवि योगेन्द्र कुमार कर्मयोगी, संत विवेकानंद साह, श्री हरिलाल बाबू, हृदय नारायण मंडल, हरि प्रमोद शर्मा, उपेन्द्र बाबू, महेश शर्मा, त्रिलोकी नाथ दिवाकर, बद्री नारायण मंडल, अनिल कुमार यादव व चन्द्रकांत रवि के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे।


नवगछिया: कदवा के ग्रामीणों ने बाढ़ राहत दिलाने को लेकर सांसद को दिया आवेदन

नवगछिया: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा के बाढ़ पीड़ितों ने बाढ़ राहत सहायता राशि दिलाने के लिए शनिवार को एक आवेदन भागलपुर सांसद अजय मंडल को दिया है। आवेदन में युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा है कि- कदवा दियारा, खैरपुर कदवा व ढोलबज्जा पंचायतों के सभी गांवों में बाढ़ की पानी फैलने से फसल क्षति हो गई है।

पशुओं की चारा का भी काफी किल्लत है। जल्द से जल्द बाढ़ राहत राशि पीड़ितों को दिया जाय। वहीं नवगछिया एसडीओ व विधायक को भी आवेदन दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *