Bhagalpur News: भागलपुर में जमीन दिलाने के नाम पर 23 लाख की ठगी, फर्जी चेक देने वाला आरोपी गिरफ्तार » Recent Bihar

BHAGALPUR NEWS : भागलपुर जिले में जमीन दिलाने के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। बंगाली टोला चंपानला निवासी शिक्षिका पूनम कुमारी से बड़ी धनकर, सबौर निवासी सुमित कुमार ने 23 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की शुरुआत तब हुई जब राजनीति के दौरान सुमित कुमार की दोस्ती पूनम कुमारी के पुत्र से हुई। सुमित अक्सर उनके घर आने-जाने लगा और इसी दौरान उसने शिक्षिका से नजदीकी बनाकर जमीन दिलाने की बात कही। पूनम कुमारी ने उस पर भरोसा कर जमीन खरीदने के लिए 23 लाख रुपए दे दिए।

आरोपी ने बार-बार रजिस्ट्री की तारीख आगे बढ़ाई और जब शिक्षिका ने सौदा रद्द करने की बात कही तो उसने अलग-अलग तारीखों पर तीन चेक दिए। लेकिन सभी चेक बाउंस हो गए। बार-बार धोखा मिलने के बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

केस दर्ज होने के बाद सुमित कुमार ने पीड़िता पर दबाव बनाना शुरू किया और कई बार केस वापस लेने की धमकी भी दी। इस बीच पुलिस लगातार नजर रख रही थी और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़िता पूनम कुमारी ने कहा कि लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रही थी, अब आरोपी की गिरफ्तारी से उसे राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *