BANKA NEWS: पोखर में डूबने से वृद्ध की हुई मौत, परिजनों में पसरा मातमी सन्नाटा » Recent Bihar

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार गुप्ता, धोरैया

BANKA NEWS : बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र स्थित अहिरो पोखर में रविवार की सुबह स्नान करने गए एक वृद्ध की डूबकर मौत हो गई। मृतक की पहचान अहिरो गांव निवासी 69 वर्षीय लक्ष्मी नारायण मंडल के रूप में की गई है। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जितिया पर्व को लेकर लक्ष्मी नारायण मंडल सुबह स्नान करने अहिरो पोखर पहुंचे थे। स्नान के दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। पोखर के किनारे मौजूद बच्चों ने उन्हें डूबते देखा और शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि जब तक लोग उन्हें बाहर निकाल पाए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।ग्रामीण उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही मृतक के घर में मातम छा गया। पत्नी आशा देवी, पुत्र रंजीत मंडल और संजीव मंडल का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। आसपास के लोग उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे हैं।

ग्रामीण विकास कुमार भारती और मुन्ना मंडल ने बताया कि मृतक की मां सतनी देवी का श्राद्ध कर्म महज आठ-दस दिन पहले ही संपन्न हुआ था। ऐसे में लगातार दो बड़ी घटनाओं ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सूचना पर धोरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। फिलहाल पूरे गांव में इस घटना से शोक की लहर है।

Also Read This : भागलपुर में नहाए-खाए के साथ शुरू हुआ जितिया पर्व, गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब » Recent Bihar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *