रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
NAUGACHIA: कदवा थाना की पुलिस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव व दुर्गा पूजा को लेकर अवैध मादक पदार्थों व आग्नेयास्त्र के विरुद्ध चलाए जा रहे लगातार छापेमारी अभियान के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब की बरामद की है। शराब की यह बड़ी खेप ट्रक पर लोड कर दालकोला, पश्चिम बंगाल से नवगछिया ले जाया जा रहा था।
जहां गुप्त सूचना मिलने पर कदवा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाबा बिशु राउत पुल समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर वहां से शराब लदे ट्रक एवं उसके चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने बताया कि- ट्रक से विभिन्न कंपनियों के कुल 674.4 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। वहीं ट्रक को जप्त कर लिया गया है।
गिरफ्तार चालक नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा वार्ड नंबर-11 निवासी गिरो राय के पुत्र कन्हैया कुमार व राजेंद्र मांझी के पुत्र मनोज मांझी है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के दर्ज धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
