रिपोर्ट- मनीष कुमार मौर्य, नवगछिया
नवगछिया। कदवा थाना की पुलिस ने बुधवार की सुबह आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब व अन्य कारोबारियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। जहां थाना क्षेत्र के एस एस टी चेकिंग पांइट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक गिट्टी लदे ट्रेक्टर पर उसके नीचे छापा कर ले जा रहे 410.4 ली विदेशी शराब के साथ उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं वाहन चालक के निशानदेही पर लाईनर का काम कर रहे दुसरे युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि-गिरफ्तार ट्रेक्टर चालक खगड़िया जिले के महेशखुंट थाना क्षेत्र अंतर्गत मदारपुर गांव निवासी शिवन यादव के पुत्र राकेश यादव है।
वहीं लाईनर का काम कर रहे सलीमपुर गांव निवासी मोहम्मद अकबर खान के पुत्र मोहम्मद निराला खान है। गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
