Bhagalpur: कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा चुनाव चिन्ह के साथ पहुंचे भागलपुर, बोले – “जनता की सेवा के लिए फिर से मैदान में हूं

BHAGALPUR: भागलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत शर्मा का गुरूवार को ज़ीरो माइल के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। वे कांग्रेस के आधिकारिक चुनाव चिन्ह के साथ यहाँ पहुँचे, जहां पार्टी समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर गर्मजोशी से उनका अभिनंदन किया।

अजीत शर्मा ने इस मौके पर कहा कि वे हमेशा जनता की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं और आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ यही कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा, “जनता ने हमेशा मुझ पर भरोसा किया है, और मैं उस भरोसे को कायम रखने के लिए फिर से मैदान में उतरा हूं।”उन्होंने घोषणा की कि वे 18 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने भागलपुर के नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में नामांकन यात्रा में शामिल हों और उनका समर्थन एवं आशीर्वाद दें।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया। लोग “अजीत शर्मा जिंदाबाद” और “कांग्रेस पार्टी अमर रहो” जैसे नारे लगाते नजर आए। बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और महिला समर्थकों की मौजूदगी से कार्यक्रम में चुनावी जोश झलक रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *