भागलपुर के सचिन कुमार ने रणजी डेब्यू में दिखाया जलवा, मणिपुर के खिलाफ झटके दो अहम विकेट


DESK: भागलपुर जिले के युवा खिलाड़ी सचिन कुमार ने आज अपने रणजी ट्रॉफी करियर का पहला मैच खेलते हुए शानदार आगाज़ किया। बिहार और मणिपुर के बीच अहमदाबाद के नडियाद स्थित गोकुलभाई सोमाभाई पटेल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में मणिपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

अपने डेब्यू मैच में सचिन कुमार ने बिहार की ओर से बेहतरीन फिरकी गेंदबाजी की और विपक्षी टीम को दबाव में रखा। उन्होंने 9 ओवर में 46 रन देकर दो बेहद महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। उनके ये विकेट ऐसे समय पर आए जब मणिपुर की टीम मजबूत स्थिति बनाने की दिशा में बढ़ रही थी। सचिन की सधी हुई गेंदबाजी ने बिहार को मैच में वापसी करने का मौका दिया।पहले दिन के खेल की समाप्ति तक मणिपुर की टीम ने 90 ओवरों में 300 रन बनाकर 5 विकेट खो दिए थे।

बिहार के गेंदबाजों में सचिन का प्रदर्शन सबसे प्रभावशाली रहा, जिससे उन्हें टीम प्रबंधन और दर्शकों की ओर से सराहना मिली।भागलपुर जिले के इस उभरते खिलाड़ी के पदार्पण प्रदर्शन ने स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह भर दिया है। उनके कोच और साथी खिलाड़ियों ने सचिन को रणजी डेब्यू पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाले मैचों में वे बिहार की टीम के लिए इस तरह ही दमदार प्रदर्शन जारी रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *