भागलपुर में शाहनवाज हुसैन के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडेय का जनसंपर्क अभियान, मतदाताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह !

BHAGALPUR : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के तहत भागलपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी रोहित पांडेय ने आज विशाल जनसंपर्क अभियान चलाया। यह अभियान नारायण साह मंडल क्षेत्र के अंतर्गत क्लबगंज, वारसलीगंज, रेलवे लाइन पार क्षेत्र, महमदाबाद, कमलनगर, मोहदीनगर, रामनगर कॉलोनी, कुतुबगंज, बबरगंज, सूर्यलोक कॉलोनी, मोहदीनगर (हरिजन टोला), गणेश मालाकार चौक, दुर्गा अस्थान, बुढ़िया काली स्थान, मां बुढ़िया विषहरी स्थल, व्यायामशाला, बी टोला, गायत्री मंदिर कुम्हार टोली, शिवपुरी और शीतला स्थान चौक तक पहुंचा।जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्रीय समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दे रखे, जिनके समाधान का आश्वासन पांडेय ने दिया। उन्होंने कहा कि भागलपुर का सर्वांगीण विकास एनडीए की प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में विकास, रोजगार और सुशासन की दिशा में ठोस कार्य किए जा रहे हैं।इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद सैयद शाहनवाज़ हुसैन, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शाह, विधानसभा संयोजक विजय साह, मंगल अध्यक्ष उमा भूषण ताती, वार्ड पार्षद पंकज गुप्ता, शशि मोदी, मनतोष कापरी, आनंद शुक्ला, रघुनंदन चौरसिया, रंजीत सिन्हा, कुश गोस्वामी, बिन्देसरी साहा, बब्बन मिश्रा, आशीष पांडेय, रीता गुप्ता, छाया सिंह, श्यामल मिश्रा, गोपाल सिन्हा, मनीष कश्यप, बिपिन गुप्ता, विक्रम साहा, सबिता शर्मा, अमित चौधरी, हरिशंकर सहाय समेत अनेक पार्टी पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सभा में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि भागलपुर विधानसभा से कमल का फूल खिलाकर एनडीए सरकार को और मजबूती देंगे। उत्साहित भीड़ “मोदी-नीतीश और रोहित पांडेय के साथ” के नारे लगाती आगे बढ़ती रही। रोहित पांडेय ने कहा, “यह चुनाव सत्ता परिवर्तन का नहीं, बल्कि भागलपुर के गौरव और बिहार के विकास का चुनाव है। हम सब मिलकर विकास, रोजगार और सुशासन की नई कहानी लिखेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *