नवगछिया: ढोलबज्जा के मिल्की में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जल कर हुई राख

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

NAUGACHIA: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के मिल्की गांव में बुधवार की शाम आग लगने से दो घर जल गए। आग प्रदीप रजक के घर में लगी। जिससे भारी नुक़सान हुई है। आग कैसे लगी पता नहीं चल पाया। देखते हीं देखते आग की लपटे इतनी तेज हो गई कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। घटना की सूचना मिलते हीं ढोलबज्जा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव अग्निशमन की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे।

जहां स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्नि पीड़ित प्रदीप रजक ने बताया कि- वह एक शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदीप बीएलओ के रूप में भी कार्य कर रहे थे। आग लगने से उसके नौकरी के सारे कागजात के साथ मतदाता पर्चियां भी जल कर राख हो गई। मौके पर पहुंचे नवगछिया जिला पार्षद नंदनी सरकार अग्नि पीड़ित से मिले उन्होंने बताया कि इस घटना में लाखों की संपत्ति का नुक़सान हुई है। जल्द हीं परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *