रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
नवगछिया। बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। जहां चुनाव आयोग के साथ पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। इसी बीच भागलपुर जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में जदयू से टिकट कटने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में खड़े उतरे नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का एक केस दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि गोपाल मंडल रंगरा थाना क्षेत्र में रैली/ जुलूस के दौरान चुनाव आयोग के निर्धारित संख्या से अधिक वाहनों का उपयोग कर अपना दबदबा बनाने का प्रयास कर रहे थे। जहां पुलिस ने वाहनों को रोक कर जांच की। जिसमें अनुमति के अलावा अन्य वाहनों को छोड़ कर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरोपी 3 वाहनों को जप्त कर रंगरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
