रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
नवगछिया। ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा बस्ती में बेटी की शादी को लेकर तैयारियां चल रही थी। 21 नवंबर यानी शुक्रवार को मदन साह की पुत्री आंचल कुमारी की शादी होनी है। जहां सगे-संबंधियों व बरातियों के आगमन को लेकर टेंट पंडाल लगाए गए थे। बुधवार की अहले सुबह करीब 3:00 बजे किसी असामाजिक तत्वों द्वारा शादी के पंडाल में आग लगा दी गई। मदन साह की पत्नी सविता देवी ने ढोलबज्जा थाने में एक लिखित आवेदन देते हुए बताया है कि रात में तिलक कार्यक्रम था। मेहमानों को विदाई करने के बाद हम सभी परिवार खाना खा कर सो गए। करीब तीन बजे बगल के पड़ोसी द्वारा हल्ला कर बताया गया कि टेंट पंडाल में आग लग गई है।

हम सभी परिवार जब उठ कर बाहर निकलने की प्रयास करने लगा तो आग लगाने वाले ने मेरे घर के मेन गेट के दरबाजे भी बाहर से बंद कर दिया था ताकि हम लोग बाहर नहीं निकल सकें। ग्रामीणों ने गेट खोला तो देखा आग लगने से करीब 25 कुर्सियां, 4 टेबल, टेंट में लगे सजावटों के सारे कपड़े व शादी मंडप में रखे शादी के कपड़े भी जल चुके थे।
ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। जब आग लगने के कारणों पता लगाने का प्रयास किया तो देखा जिस लकड़ी के डंडे से लूक्का लगा कर टेंट में आग लगाया गया था। वह चिंगारी के डंडे मेरे गोतिया के छत पर फेंके मिले। ढोलबज्जा थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि- अज्ञात के खिलाफ आवेदन मिला है। मामले की जांच पड़ताल कर उचित कार्रवाई किया जायेगा।