नवगछिया: ढोलबज्जा में शिक्षा व्यवस्था चरमराई, स्कूल में न चारदीवारी न शुद्ध पानी, शौचालय खराब और 190 बच्चों पर सिर्फ 2 शिक्षक के कारण खतरे में बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, ढोलबज्जा पंचायत अंतर्गत प्रावि मिल्की टोला में, करीब एक साल से वहां पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है। जिसकी सूद आजतक न तो पंचायत के जनप्रतिनिधियों या कोई पदाधिकारियों ना हीं कोई नेता जी ले पा रहे हैं। वहां के स्थानीय ग्रामीणों विकाश कुमार भारती, वकील मंडल, विनोद मंडल, बरुण कुमार व रामानंद मंडल के साथ अन्य ने स्कूल की दयनीय स्थिति और छात्र-छात्राओं के भविष्य को खतरे में बताते हुए कहा है कि- हमारे प्राथमिक विद्यालय की स्थिति ऐसी हो चकुी है कि बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर सीधा खतराउत्पन्न हो गया है।यह मामला सामान्य नहीं है।

इसमें तत्काल प्रशासनिक निरीक्षण एवं शीघ्र कार्रवाई अनिवार्य है। हमारे स्कूल में तत्कालशिक्षकों की अत्याधिक कमी है।पिछले एक वर्ष से विद्यालय में केवल दो शिक्षक कार्यरत हैं, जबकि विद्यालय में प्रतिदिन लगभग 190 बच्चों की उपस्थिति होते हैं।यह स्थिति शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE) के भी विपरीत है।इतनी बड़ी संख्या में छात्रों की कक्षाएं अनुशासन, मल्यांकन और सीखने की प्रक्रिया संभालना दो शिक्षकों के लिएअसंभव है।इससे बच्चों की शिक्षा सीधे प्रभावित हो रही है। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकरविद्यालय परिसर में चारदीवारी बिल्कुल नहीं है, जिसके कारण बच्चे पढ़ाई के दौरान ही कक्षा से निकल कर सड़क की ओर चले जाते हैं.यह स्थिति

कभी भी दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। जबकिबच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता होनी चाहिए। मिडडे मील योजना में सुधार की आवश्यकता है। बच्चों को मिड-डे-मील नियमित रूप से दिया जाता है,परंतु गुणवत्ता में काफी कमी रहती है साथ हीं बच्चों को खाना परोसते समय थाली की व्यवस्था नहीं है। बच्चे जमीन पर बैठ कर खाना खाने को मजबूर होते हैं। जिससेभोजन की स्वच्छता प्रभावित होती है।कई बच्चे भोजन छोड़ देते हैं। साथ हीं ग्रामीणों ने कहा-हमारा उद्देश्य किसी कर्मचारी पर आरोप लगाना नहीं है।बल्कि हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे को गुणवत्तापूर्ण बढ़ाई मिले, खाने-पीने के उपकरण (थाली/ग्लास) उपलब्ध हों और निगरानी मजबतू हो। लेकिन, यहां आधारभूत सुविधाओं का भारी अभाव है।
साफ पीने का पानी नहीं है।

शौचालय की स्थिति खराब है।कई कक्षाओं में मरम्मत की आवश्यकता है। खेल मैदान का भी अभाव है।प्राथमिक विद्यालय मिल्की में अतिरिक्त शिक्षकों की तुरंत नियुक्ति की जाए। उक्त बातों की मांग करते हुए वहां के दर्जनों ग्रामीणों ने एक संयुक्ताक्षर युक्त आवेदन भागलपुर डीएम, डीईओ, नवगछिया एसडीओ,बीडीओ,बीईओ, ढोलबज्जा पंचायत के मुखिया, नवगछिया जिला पार्षद, गोपालपुर विसं के माननीय विधायक,भागलपुर लोस के माननीय सांसद को दिया है।ताकि किसी भी स्तर पर विलंब न हो और वहां के स्थानीय लोगों की मांग जल्द पूरा हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *