रिपोर्ट – सुमित कुमार, भागलपुर
BHAGALPUR: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को भागलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस धमकी से खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा व्यवस्था में हड़कंप मच गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए SSP हृदय कांत के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और DSP विधि-व्यवस्था चंद्रभूषण के नेतृत्व में जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान मंद चौधरी के रूप में की। पूछताछ में उसने खुद को नन-मेट्रिक वृद्ध (70 वर्ष) बताया, जो की-पैड मोबाइल का उपयोग करता है। लेकिन आगे पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह सब एक साजिश थी और आरोपी को जानबूझकर फंसाया गया था।
पुलिस जांच में पता चला कि धमकी एक मोबाइल नंबर से दी गई थी जो 71 बार VPN के माध्यम से एक्टिवेट किया गया था। गहराई से जांच के बाद पुलिस ने सुल्तानगंज निवासी कुमार शरद रंजन के पुत्र 35 वर्षीय समीर कुमार रंजन भागलपुर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ही VPN का उपयोग कर व्हाट्सएप कॉल के जरिए धमकी दी थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि धमकी की वजह जमीनी विवाद था। आरोपी का अपने पाटीदार से भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, और इसी रंजिश में उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से एक मोबाइल फोन, जिससे धमकी दी गई थी। उसे बरामद किया है। गिरफ्तारी की जानकारी गुरुवार की रात साइबर थाना में पद स्थापित सब इंस्पेक्टर सुकेश कुमार ने पुलिस मीडिया ग्रुप में रिलीज के माध्यम से दिया
