रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
नवगछिया। कदवा थाना की पुलिस ने शुक्रवार को दिन के करीब 12:00 बजे मिली गुप्त सूचना के आधार बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ यानी एसएच-58 पर थाना चौक समीप, सघन वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में गांजे के साथ उसके धंधेबाजों को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह कदवा पुलिस के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। जहां कदवा थानाध्यक्ष नागेश्वर सिंह के साथ अन्य पुलिस बल भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि चेकिंग के दौरान एक उजली रंग की स्कार्पियो जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर-बीआर 11बीडी 5883 जो भटगामा से नवगछिया जीरोमाइल की ओर तेजी से भागे जा रहे थे।
मौके पर मौजूद कदवा पुलिस ने जब उसे रोकने का इशारा किया तो वे लोग भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन, मौके पर उपस्थित पुलिस बल की सहयोग से स्कार्पियो को पकड़ लिया गया। जब पुलिस बलों ने गाड़ी की तलाशी ली तो प्लास्टिक बैग के छ: बंडलों में 33 किग्रा के हिसाब से करीब 200 किग्रा (दो क्विंटल) गांजे बरामद हुई। जिसके बाजार में तस्करी भाव करीब ₹16,000 प्रति किग्रा हिसाब से करीब ₹32,32,000 बताया जा रहा है। वहीं साथ हीं पुलिस ने स्कार्पियो चालक मधेपुरा जिले के फूलौत थाना क्षेत्र अंतर्गत फूलौत गांव निवासी पृथ्वीचंद यादव के पुत्र मंटू सिंह (36) व खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कोलवाड़ा गांव निवासी कैलाश मंडल के पुत्र संतोष कुमार (26) को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार गांजे तस्करों ने पुलिस को बताया है कि यह गांजे की बड़ी खेप रानीगंज से लेकर मधेपुरा के रास्ते भागलपुर जिले के नवगछिया श्रीपुर गांव के आप-पास खपाना था। पुलिस इससे संबंधित अन्य तस्करों की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। जारी रहेगी।
