BHAGALPUR: भागलपुर के आनंद उत्सव पैलेस में वेब मीडिया समागम के सातवें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन सत्र भव्य और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मीडिया, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।उद्घाटन समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे, बीजेपी बिहार मीडिया पैनलिस्ट डॉ. प्रीति शेखर, भागलपुर के नगर विधायक रोहित पांडे, वेब मीडिया जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल, न्यूज़ 18 के एडिटर-इन-चीफ मनोज मल्याणी, न्यूज़ 18 बिहार के संपादक बृजमोहन सिंह, वेब मीडिया एसोसिएशन नेशनल के एग्जीक्यूटिव मेंबर विजय सिन्हा और कुमार आदित्य, साथ ही वेब मीडिया संगठन के भागलपुर जिला अध्यक्ष श्यामानंद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा कि डिजिटल और वेब मीडिया आज लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ बन चुका है। उन्होंने कहा कि वेब मीडिया ने आम जनता की आवाज को मंच दिया है और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को तेजी और निर्भीकता के साथ सामने लाने का काम किया है। उन्होंने पत्रकारों से जिम्मेदार, निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता करने की अपील की।वहीं अन्य वक्ताओं ने बदलते मीडिया परिदृश्य में वेब मीडिया की भूमिका, चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल पत्रकारिता के दौर में सत्य, विश्वसनीयता और सामाजिक उत्तरदायित्व सबसे महत्वपूर्ण हैं।आयोजन समिति ने बताया कि वेब मीडिया समागम के सातवें स्थापना दिवस समारोह के तहत कल भी विभिन्न सत्र, परिचर्चा और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन वेब मीडिया को संगठित और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
आयोजन समिति ने बताया कि वेब मीडिया समागम के सातवें स्थापना दिवस समारोह के तहत कल भी विभिन्न सत्र, परिचर्चा और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन वेब मीडिया को संगठित और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
