भागलपुर में SSP हृदयकांत का सख्त रुख, जनता दरबार में फरियादियों को मिला त्वरित न्याय का भरोसा

BHAGALPUR : सोमवार को भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक हृदयकांत द्वारा आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें एसएसपी के समक्ष रखीं।

वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत  ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को शिकायतों पर त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने स्पष्ट कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, ठगी, मारपीट सहित अन्य आपराधिक मामलों से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया कि किसी भी फरियादी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों की नियमित निगरानी की जाए तथा की गई कार्रवाई की रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए।

इसके साथ ही फरियादियों से निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।भागलपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे पुलिस प्रशासन से संपर्क करें। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन को न्याय दिलाने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *