नवगछिया: ढोलबज्जा पुलिस ने देशी शराब के साथ कारोबारी को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

नवगछिया। मंगलवार को ढोलबज्जा थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर, पुलिस ने ढोलबज्जा दियारा गांव में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत छापेमारी कर वहां से दो लीटर देशी शराब के साथ एक संबंधित कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने बताया कि-गिरफ्तार शराब कारोबारी थाना क्षेत्र के ढोलबज्जा दियारा गांव निवासी स्व० पंचलाल शर्मा के पुत्र बबलू शर्मा है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है।


कदवा पुलिस ने  शराबी को नशे की हालत में किया गिरफ्तार

नवगछिया। कदवा थाना की पुलिस ने एक शराबी को नशे की हालत में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नागेश्वर सिंह ने बताया कि-गिरफ्तार शराबी थाना क्षेत्र के बोड़वा टोला कदवा निवासी स्व० विन्देश्वरी राय के पुत्र प्रभाष राय है। जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *