भागलपुर में न्यू ईयर पार्टी नहीं, सेवा का जश्न! सड़क किनारे जरूरतमंदों के बीच कंबल-भोजन बांटती दिखीं अभिनेत्री संचिता बसु

BHAGALPUR: भागलपुर में नववर्ष 2026 का स्वागत 31 दिसंबर की रात से ही अलग–अलग अंदाज़ में किया गया। जहां शहर के होटल, रेस्टोरेंट और विवाह भवनों में युवा वर्ग ने नए साल का जश्न मनाया, वहीं दूसरी ओर इंसानियत और सेवा का एक खूबसूरत उदाहरण भी देखने को मिला। 31 दिसंबर की देर रात प्राची सेवा ट्रस्ट के बैनर तले सोशल मीडिया सेंसेशन एवं फिल्म अभिनेत्री संचिता बसु ने अपने परिवार के साथ सड़क किनारे रात गुजारने वाले जरूरतमंदों, रिक्शा चालकों और असहाय लोगों के बीच कंबल और भोजन का वितरण कर नए साल को सेवा भाव के साथ सेलिब्रेट किया।

फिल्म अभिनेत्री संचिता बसु

इस दौरान तिलकामांझी, आदमपुर, घंटाघर, कोतवाली समेत शहर के कई इलाकों में दर्जनों जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई गई, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। नववर्ष की इस ठंडी रात में संचिता बसु और उनके परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए यह संदेश दिया कि नए साल का असली जश्न जरूरतमंदों की मदद और उनके चेहरे पर खुशहाली लाने में है।

इस सेवा कार्य में संचिता बसु की माता वीणा देवी, पिता सुलेन्द्र कुमार, भाई अश्वनी, चंदन कुमार, जुली देवी, नीतू कुमारी और दीपक कुमार भी मौजूद रहे। सेवा और संवेदना के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *