नवगछिया: गोपालपुर पुलिस ने देशी कट्टा और ज़िंदा कारतूस के साथ एक बाइक सवार युवक को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट-मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

NAUGACHIA: गोपालपुर थाना की पुलिस ने गश्ति के दौरान थाना क्षेत्र के हरनाथचक के पास एक बाइक सवार को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। गोपालपुर पुलिस ने बताया कि- गश्ति टीम हरनाथचक के पास भ्रमणशील थे। इसी बीच एक मोटरसाईकिल पर सवार दो व्यक्ति मकंदपुर चौक की ओर आ रहे थे।

जो पुलिस को देख कर भागने लगे। जिसे संदेह के आधार पर पीछा कर एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति हरनाथचक गांव निवासी डब्लू मंडल के पुत्र अजय मंडल है। जिसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया है। वहीं दुसरे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

ढोलबज्जा पुलिस ने दो शराबियों को किया गिरफ्तार

नवगछिया। ढोलबज्जा थाना की पुलिस ने गश्ति के दौरान दो शराबियों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबियों पूर्णिया जिले के रूपौली थाना क्षेत्र अंतर्गत गद्दी गांव निवासी सुरेंद्र सहनी के पुत्र  राकेश कुमार सहनी व उपेन्द्र सहनी के पुत्र मिथुन सहनी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि- गिरफ्तार दोनों शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *