DESK: नई शिक्षा नीति 2020 के तहत भारतीय उच्च शिक्षा के अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना के कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव ने जापान में आयोजित भारतीय कुलपतियों के प्रतिनिधिमंडल सम्मेलन में सक्रिय सहभागिता निभाई। यह सम्मेलन एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (AIU) द्वारा Indian Network for Internationalization of Higher Education के तत्वावधान में 11 से 17 जनवरी 2026 तक आयोजित किया गया।
सम्मेलन का उद्देश्य भारत और जापान के विश्वविद्यालयों एवं उद्योगों के बीच शैक्षणिक, अनुसंधान और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना रहा। इस दौरान प्रो. शरद कुमार यादव ने जापान सरकार के शिक्षा मंत्री से मुलाकात कर बिहार में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक प्रयासों की जानकारी दी। साथ ही आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और जापान के विभिन्न विश्वविद्यालयों के बीच भविष्य में शैक्षणिक सहयोग और एमओयू को लेकर सहमति बनी।

प्रतिनिधिमंडल ने जापान के कॉन्सलेट जनरल से भी भेंट की तथा शोध, अकादमिक साझेदारी, छात्र एवं शिक्षक विनिमय कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की। सम्मेलन के तहत टोक्यो, ओसाका और क्योटो में सेमिनार व बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान University of Tokyo, Kansai University, Kyoto University of Advanced Science, Tokyo International University सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों और JETRO जैसे संगठनों के साथ सार्थक संवाद हुआ।
प्रो. शरद कुमार यादव ने कहा कि यह सम्मेलन भारतीय.विश्वविद्यालयों के लिए वैश्विक स्तर पर नए अवसरों का द्वार खोलने वाला साबित हुआ है। इससे अंतरराष्ट्रीय अकादमिक साझेदारियों, संयुक्त शोध परियोजनाओं और छात्र–शिक्षक विनिमय कार्यक्रमों को मजबूती मिलेगी। यह पहल भारतीय उच्च शिक्षा को वैश्विक मंच पर सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
