रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
NAUGACHIA: नवगछिया पुलिस जिला नवगछिया में इन दिनों अपराध चरम पर है। जो थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिनों नवगछिया के विभिन्न इलाकों में चोरी, हत्या, लूट व अपहरण जैसी कई घटनाएं लगातार प्रकाश में आने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। ऐसे हीं करीब एक महीना के अंदर नवगछिया में दर्जनों मामले दर्ज हैं। जिसमें कहीं मक्का व्यवसायी से लूट, बीच बाजार में व्यवसायी की हत्या, विभिन्न चौक-चौराहों की दुकानों व मंदिरों में चोरी तो, कहीं युवतियों की अपहरण व दुष्कर्म जैसे मामले थाने में दर्ज है।
ऐसा हीं एक सनसनीखेज मामला मंगलवार को पुलिस जिला नवगछिया में देखने को मिला। जहां तीन दिनों से लापता एक युवती की शव रंगरा थाना क्षेत्र के सधुवा ढाला समीप, मकई की खेत से बरामद हुआ है। जिससे आस-पास के इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि युवती रंगरा थाना क्षेत्र के चापर दियारा निवासी किशोरी मंडल की पुत्री आरती कुमारी (19) है। लोगों के द्वारा शव मिलने की खबर फैलने पर परिजनों के साथ अन्य ग्रामीणों भी घटनास्थल पर पहुंचे। जहां सूचना मिलने पर कई थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंचे गए। बताया जा रहा है कि आरती बीते 30 मई को करीब एक बजे फॉर्म भरने की बात कह कर घर से निकली थी।
देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं लौटी तो, परिजनों ने देर रात को हीं रंगरा थाना में एक लिखित आवेदन देकर युवती की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी। मंगलवार को जब खेतों में काम करने गए मजदूरों को दुर्गंध आ रहे थे तो देखा एक शव पड़ा हुआ है। कुछ हीं देर बाद इसकी सूचना इलाके में तेजी से फैलने लगी। परिजनों के द्वारा शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पहले आरती के साथ जबरदस्ती की गई है और फिर उसकी हत्या कर दी गई है। घटनास्थल पर आरती की साईकिल व आधार कार्ड समेत कई कागजात भी फेंका हुआ बरामद हुआ है।
वहीं परिजनों द्वारा रंगरा थाना की पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया जा रहा था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि- परिजनों द्वारा युवती की लापता होने की शिकायत मिलने पर पुलिस सक्रिय होकर लगातार खोजबीन के साथ उसकी जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी। इसी बीच मंगलवार को सूचना मिली कि किसी अज्ञात अपराध कर्मियों ने युवती की हत्या कर शव को मक्का खेत में फेंक दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर कई नमूने एकत्रित कर लिए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।
