रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
नवगछिया। मंगलवार को पीएम श्री इंटर स्तरीय आदर्श उवि कदवा में, पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन कर पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया जिप नंदनी सरकार, पूर्व प्रखंड प्रमुख मंटू सिंह व पंकज कुमार ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए पुस्तकालय का विधिवत उद्घाटन जिप नंदनी सरकार, प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह एवं पूर्व मुखिया अशोक सिंह द्वारा फीता कर किया गया।
जहां प्रमुख वक्ता रामदेव सिंह, पूर्व मुखिया अशोक सिंह, सरपंच सिराज साह व निरंजन भारती के साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिप नंदनी सरकार ने कहा है कि- विद्यालय में आवश्यक भवनों के निर्माण के लिए करेगी। साथ हीं अभिभावकों से आग्रह किया कि सभी बच्चों को विद्यालय की ओर प्रेरित करें।
ताकि विद्यालय में सही दिशा निर्देशों का पालन हो सके। विद्यालय प्रधानाध्यापक डॉ पंकज कुमार ने कहा- हम हमेशा विद्यालय के प्रति समर्पित हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉ पंकज कुमार व मंच का संचालन शिक्षक सुबोध कुमार साह कर रहे थे। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल भी शामिल थे।
