रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया
NAUGACHIA: गोपालपुर विस के माननीय विधायक सह बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने सोमवार को नवगछिया प्रखंड के कोसी पार, कदवा के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वहां के जनसमस्याओं को सूना। जहां उपस्थित लोगों ने मुख्य रूप से क्षेत्र में हो रही बिजली व सड़क की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कर स्थाई निदान की मांग की है। बुलो मंडल पहले भरोसा सिंह टोला के शिव मंदिर परिसर पहुंचे। वहां के ग्रामीणों ने बिजली की कटौती, लो पावर की समस्या साथ हीं गांवों की जर्जर तारों को बदलवा कर कवर वाली तार लगाने की मांग किया है। वहीं मवि भरोसा सिंह टोला व मवि ठाकुरजी कचहरी टोला में शिक्षकों की कमी को पूरा करने की मांग किया। साथ हीं ठाकुरजी कचहरी टोला में कोसी नदी से हो रहे कटाव से स्थाई बचाव के लिए बालू घाट से लेकर कंचनपुर कदवा बोल्डर पिचिंग सह गाईड बांध की मांग किया गया।
उसके बाद ऊर्जा मंत्री खैरपुर कदवा पंचायत मुख्यालय परिसर पहुंचे। जहां पंचायत के मुखिया पंकज कुमार जायसवाल, जिला पार्षद नंदनी सरकार, समाजसेवी श्रवन राय के साथ अन्य जनप्रतिनिधियों ने बुलो मंडल को बुके व अंग वस्त्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री ने बारी-बारी से सभी के द्वारा अपने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उस पर विस्तार से चर्चा किया। जहां बिजली की समस्याओं की स्थाई समाधान के लिए खैरपुर कदवा में बन रहे विद्युत पावर स्टेशन (पीएसएस) जो जमीन विवादों में फंस गए हैं। उसके भू-स्वामी शशिधर यादव से बातचीत कर समस्याओं को निपटाने का प्रयास किया गया।
जहां उपस्थित शशिधर यादव ने बताया कि जिस जमीन पर पीएसएस का निर्माण किया जा रहा है वह जमीन उसकी मां के नाम से है। मामला अभी व्यवहार न्यायालय में विचाराधीन है। जब तक कोर्ट का निर्णय नहीं आ जाता तब तक निर्माण कार्य रूका रहेगा। यदि माननीय मंत्री जी बनाना चाहते हैं तो, हमें सरकार से जमीन का उचित मुआवजा दिला कर कार्य करवा सकते हैं। जिस पर मंत्री ने कहां पीएसएस निर्माण के लिए किसी की रैयती जमीन अधिग्रहण कर मुआवजा देने के लिए सरकार का कोई गाईडलाइन नहीं है। आपलोग स्वेच्छा से जमीन देते हैं तो, निर्माण कार्य किया जाएगा। नहीं तो, कहीं अन्य जगह बिहार सरकार की जमीन चिह्नित किया जाएगा। वहीं वार्ड सदस्य प्रतिनिधि सीताराम मंडल ने कोसी बांध से बिन्दटोली कदवा तक जर्जर ईंट सोलिंग सड़क निर्माण की मांग किया। साथ हीं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने खैरपुर कदवा के बेलसंडी महादलित टोला में सड़क निर्माण कराने की मांग किया। जिससे वहां के अल्पसंख्यक लोग मुख्य सड़क से जुड़ जाय।
मालूम हो कि कदवा का एक बेलसंडी महादलित टोला आज तक एक सड़क के लिए आजादी के 80 सालों से आस जोहें बैठे हुए हैं। एक सड़क के बिना वहां के लोगों के जीवन की रफ्तार थमी हुई है। बरसात के दिनों में गांव के चारों तरफ पानी घिर जाने पर लोगों को और काफी परेशानियां जुझना पड़ता है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव में करीब छः सौ की आबादी वाले इस महादलित गांव के लोगों को सही शिक्षा व स्वास्थ्य की सुविधा एवं रोजगार नहीं मिल पा रहे हैं। स्थानीय लोग बताते हैं यहां चुनाव के समय कई नेता व जनप्रतिनिधियों आते हैं और उनके द्वारा ऐसे लाचार व बेवश लोगों का फायदा उठाकर चले जाते हैं। लेकिन, आजतक किसी ने ठोस पहल नहीं किया जिससे यहां के लोग को एक सड़क से जीवन को एक नई गति मिल सके।उधर प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनियां कदवा के ग्रामीणों ने विद्यालय में चारदीवारी, शौचालय व शुद्ध पेयजल के लिए एक चपाकल की मांग किया है।
कार्यक्रम के बाद ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल आश्रम टोला कदवा पहुंचे। जहां आदित्य राज उर्फ शुभाशीष यादव के पिता के निधन होने पर उनके शोकाकुल परिवार के साथ मिल सुखदेव प्रसाद मंडल को श्रद्धांजलि दी।
