नवगछिया के कोसी पार कदवा में स्वतंत्रता दिवस की भव्य तस्वीर, स्कूल से पंचायत और थाने में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट – मनीष कुमार मौर्या, नवगछिया

NAUGACHIA: नवगछिया प्रखंड के कोसी पार में, इस बार 80वें स्वतंत्रता दिवस बड़ी हीं धूमधाम से मनाया गया। जहां 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वहां के सरकारी व निजी संस्थानों में प्रातः 7:00 बजे से हीं पूरा इलाका राष्ट्रीयगान व देश भक्ति गीतों से गुंजायमान थे। वहीं सभी संस्थानों के लोग अपना राष्ट्रीय पर्व यानी स्वतंत्रता दिवस मानाने की फिराक में काफी व्यस्त दिखे।

इसी बीच सबसे पहले 8:20 बजे पीएमश्री उच्च विद्यालय कदवा में डॉ0 पंकज कुमार ने झंडोत्तोलन कर, कार्यक्रम आयोजित करते हुए विद्यालय के अन्य कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए योगदान स्वरूप बुट्टी राय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उधर कदवा के तीनों पंचायतों ढोलबज्जा में मुखिया सच्चिदानन्द यादव उर्फ सच्चो, खैरपुर कदवा पंचायत में मुखिया पंकज कुमार जायसवाल व कदवा दियारा पंचायत में मुखिया नरेश सिंह ने झंडोत्तोलन किया।

साथ हीं तीनों पंचायतों अंतर्गत ग्राम कचहरियों ढोलबज्जा में सरपंच सुशांत कुमार, खैरपुर कदवा में सुबोध मिश्रा व कदवा दियारा में सरपंच सिराज साह ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय झंडे को सलामी दिया। उधर उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरपुर कदवा में प्रभारी प्रधानाध्यापक केशव सर व मवि में अभिनंदन राय व इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय ढोलबज्जा में मोहम्मद सैद्दूर आलम ने झंडोत्तोलन किया।

वहीं एपीएचसी ढोलबज्जा में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने झंडोत्तोलन किया। उधर कदवा थाने में थाना प्रभारी बिक्रम व ढोलबज्जा थाने में निशांत कुमार शर्मा ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय झंडे को सलामी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *