नवगछिया रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क भोजन वितरण, स्वर्गीय सुधा देवी की पुण्यतिथि पर जरूरतमंदों की सेवा

NAUGACHIA: बाबा गणिनाथ सेवा समिति, नवगछिया द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया। यह कार्यक्रम समिति के सक्रिय सदस्य डॉ. पंकज कुमार साह की पत्नी स्वर्गीय सुधा देवी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया गया। इस दौरान उनकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय सुधा देवी के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई। इसके बाद जरूरतमंद लोगों के बीच पूरी, सब्जी और बुनिया का वितरण किया गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने कतारबद्ध होकर भोजन ग्रहण किया।

इस अवसर पर बाबा गणिनाथ सेवा समिति के सदस्यों के साथ रेलवे प्रशासन तथा शोकाकुल परिवार के सदस्य भी सेवा कार्य में सक्रिय रूप से जुटे रहे।

संस्था के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती ने कहा कि यह सेवा कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने अपील की कि जो भी व्यक्ति इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सहयोग करना चाहते हैं, वे संस्था से संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम में समिति के सचिव संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेकानंद कुमार, रंजीत साह, नीरज कुमार, नवीन साह, धर्मेंद्र कुमार, डॉ. पंकज कुमार साह, आशुतोष कुमार सुमन, सुशांत कुमार, अंश राज, सुमन कुमार, प्रिंस कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *